सीवान, अक्टूबर 8 -- सीएमआर बकाया पर विभाग की सख्ती Siwan News सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में वर्ष 2025-26 में समय पर सीएमआर जमा नहीं करने वाले 9 पैक्स अब विभाग की रडार पर हैं। विभाग के अनुसार, संबंधित पैक्सों पर 467.91 टन सीएमआर बकाया है। सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मसरूक आलम ने इन पैक्सों से धान के बराबर की पूरी राशि 13 अक्तूबर तक वसूल कर सीसीपी खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, कलस्टर पदाधिकारी समेत जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों को पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक से इस मामले ने समन्वय बना कर कार्य करने को कहा है। संयुक्त निबंधक ने सहायक निबंधक, सहकारिता सीवान अंचल व डीसीओ को इस मामले में निगरानी रखने और तय समय तक पूरी राशि सीसीपी खाते में जमा नहीं होने पर ...