सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अपनी पदस्थापना के बाद से ही विभिन्न प्रखंडों में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत तलाशने पहुंच रहे विजय प्रकाश मीणा शनिवार को जीरादेई प्रखंड कार्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- Siwan News डीएम ने देशरत्न को किया नमन, आवास का किया निरीक्षणवरिष्ठ अधिकारियों की बैठक प्रखंड कार्यालय में डीएम ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस क्रम में क्षेत्र की समस्याओं व विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता बनाए रखने तथा नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारी व कर्मचारी को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने व जनता की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ...