सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के रामसापुर गांव निवासी अमन सिंह को आपसी विवाद में समझौता कराने के बहाने बुलाकर मारपीट करने और चाकू से हमला करने का एफआईआर दर्ज कराई गई है। रमसापुर निवासी अमन सिंह ने दरौंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि एक सितंबर को इंस्टाग्राम पर दोस्त अनिमेश कुशवाहा से विवाद के बाद अमित सिंह उसे समझौता कराने के बहाने दरौंदा ले गए। बाद में हरदियारा में शाहबुदीन अंसारी की दुकान के पास अभिराज राय व अनिमेश कुशवाहा मौजूद मिले। अमित ने कॉलर पकड़ा और अभिराज ने हाथ पकड़ लिए, जबकि अनिमेश ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Basti News: जन्माष्टमी देखकर लौट रहे युवक की पिटाई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...