सीवान, जुलाई 8 -- Siwan News तरवारा। हाता टोला निवासी परमेश्वर तिवारी के पुत्र अनुज कुमार तिवारी ने बीपीएससी परीक्षा में 372वीं रैंक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर सम्मान समारोह आयोजित कर फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सम्मान समारोह में सांसद विजय लक्ष्मी देवी, विधायक इंद्रदेव पटेल, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा आदि वक्ताओं ने कहा कि अनुज की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से पूरे इलाके में गर्व और उत्साह का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...