सीवान, जुलाई 24 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर की प्रखंड प्रमुख आरती देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 30 जुलाई को विशेष बैठक होनी है। सदर प्रखंड के सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक 11 बजे पूर्वाहृन से होगी।

विशेष बैठक की जानकारी विशेष चर्चा में प्रमुख पर लगे कुल आठ बिन्दुओं पर चर्चा होगी। अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचना दी गई है। इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति सह बीडीओ ने पत्र जारी किया है। पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि पटना हाईकोर्ट द्वारा सीडब्ल्यूजेसी संख्या 2083/2026 में 15 जुलाई को दिए गए आदेश के अनुपालन के निमित्त विशेष बैठक बुलाई गई है।

प्रमुख पर आरोप बैठक में प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास...