Siwan News सदर प्रखंड में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट कैंप शुरू
सीवान, अगस्त 24 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय विशेष मोबाइल पासपोर्ट कैंप का शुभारंभ रविवार को हुआ। शिविर का उद्घाटन डीएम विजय प्रकाश मीणा ने किया। डीएम ने कहा कि जिलावासियों को सुलभ व त्वरित पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज एक विशेष पहल की गई। उन्होंने कहा कि, प्रशासन अप्रवासियों के साथ मिलकर जिले में विकास की अपार संभावनाओं को धरातल पर लाने के लिए तत्पर है। बहरहाल, विशेष कैंप को लेकर प्रखंड परिसर में काफी गहमागहमी रही। आवेदकों के अतिरिक्त ऐसे भी लोग कैंप में पहुंचे जो पासपोर्ट से जुड़ी आवश्यक जानकारी लेना चाहते थे।
विदेश जाने को इच्छुक लोगों को मिलेगी राहत इधर, विशेष कैंप के दौरान 23, 24 व 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.