सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल को जिले का केंद्रीय जांच केंद्र बनाने की दिशा में नई पैथोलॉजी जांच व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बीते 29 सितंबर से नई व्यवस्था की शुरुआत हुई है। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाने की जरूरत कम होगी। नई व्यवस्था पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित हो रही है।

नवीनतम जांच सुविधाएँ इसके तहत 87 प्रकार की जांच पीपीपी मोड और 40 प्रकार की जांच अस्पताल में इन-हाउस की जाएगी। जांच व्यवस्था का संचालन साइंस हाउस लैबोरेट्री बिहार प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। नई व्यवस्था के तहत जांच रिपोर्ट भी मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया गया कि जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद मरीज के मोबाइल पर इसकी सूचना भेजी जाएगी। साथ ही रिपोर्ट की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराने की व्यवस्...