Siwan News सदर अस्पताल में छह दिनों से एआरवी नहीं, मरीज परेशान
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में पिछले छह दिनों से एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध नहीं है। इसके कारण कुत्ते या अन्य जानवरों के काटने के बाद एआरवी का डोज लेने अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी कई मरीज एआरवी का डोज लेने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण इन्हें बिना डोज लिए ही लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से मायूस लौट मरीजमरीजों की चिंताएं मरीजों ने बताया कि जानवर के काटने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर एआरवी का डोज लेना जरूरी होता है। ऐसे में अस्पताल में लगातार छह दिनों से वैक्सीन नहीं मिलने से मरीजों की चिंता बढ़ गई है। खासकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के सामने परेशानी अधिक है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.