Siwan News सदर अस्पताल में एआरवी का डोज खत्म, मरीज परेशान
सीवान, अगस्त 19 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मंगलवार को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का डोज उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैक्सीन नहीं मिलने के कारण कई मरीजों को बिना टीका लगवाए ही वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ मरीजों ने बाहर की दवा दुकानों से वैक्सीन खरीदकर टीका लगवाया। अस्पताल में मंगलवार को एआरवी का स्टॉक पूरी तरह खत्म रहा, इससे एक भी मरीज को वैक्सीन नहीं दी जा सकी। जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में सोमवार को एआरवी के कुल 190 डोज उपलब्ध थे। मरीजों को टीका देने के बाद सोमवार को ही पूरा स्टॉक समाप्त हो गया। इसके बाद मंगलवार को अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। वैक्सीन के लिए सुबह ही अस्पताल पहुंचे मरीजों और इनके परिजनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्टॉक नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.