सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News सीवान। सदर अस्पताल में अब आईसीयू की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके सुचारु संचालन के लिए तीन चिकित्सकों और छह जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की प्रतिनियुक्ति की है। सभी कर्मियों की ड्यूटी के लिए रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है, इसके अनुसार चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही आईसीयू के संचालन की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Banka News: सदर अस्पताल में चार बेड के आईसीयु का शुभारंभ, गंभीर मरीजों को अब जिले में ही मिलेगा बेहतर इलाज जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) ...