सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। एनएच 331 पर पिछले दिनों बारह घंटे में हुए दो सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दो लोगों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने इस सड़क पर लगातार हो रहे चिंता जताते हुए डीएम से बात कर हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने उनसे सड़क सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। सांसद सीग्रीवाल ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रौनक नगर सारीपट्टी स्थित शिवालय के पुजारी द्वारिका नाथ उपाध्याय के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मृत पुजारी की पत्नी चिन्ता देवी, दो पुत्रों, पुत्रियों, भाई युगल किशोर उपाध्याय से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्व...