सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News ​पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के बिंदुसार गांव में ग्रामीण कार्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: आवेदन देकर नाला निर्माण कार्य का जांच करने की मांगग्रामीण कार्य विभाग की लापरवाही बिंदुसार से पूरब टोला में ठेकेदार और विभागीय अभियंताओं की मिलीभगत से स्वीकृत स्थान को छोड़कर एक किलोमीटर दूर मनमाने ढंग से पक्की सड़क का निर्माण करा दिया गया है। आरोप तो यह है कि जिस स्थान पर दोबारा सड़क बनाई गई, उसे मात्र 6 माह पूर्व नगर परिषद सिवान द्वारा पहले ही बनवाया जा चुका था। विभाग द्वारा योजना का स्थान बदलने के कारण मूल समस्या जस की तस बनी हुई है।जलभराव की समस्या परिणामस्वरूप सीवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे राहगीरों ...