सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। शहर में सड़क और नालों पर अस्थायी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पंचायत की ओर से प्रचार-प्रसार कर दुकानदारों, ठेला, खोमचा, रेहड़ी व पटेहरी संचालकों को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया है। आदेश के बाद सड़क किनारे दुकान लगाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

नगर पंचायत का स्पष्ट निर्देश नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि सड़क, नालों और सार्वजनिक मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क किनारे रखी बालू, मिट्टी व अन्य निर्माण सामग्री को भी तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पंचायत की टीम कार्रवाई करते हुए इसे बलपूर्वक हटाएगी।

दंड और जब्ती की प्रक्र...