Siwan News सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सीवान रेफर
सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक कचनार गांव निवासी आत्मा साह का पुत्र अजय साह है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया। सांप के काटने से 6 वर्षीय बच्चा बेहोश सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में सांप के काटने से एक 6 बर्षीय बच्चा बेहोश हो गया। बच्चा स्थानीय निवासी अंकित कुमार यादव का पुत्र अमन कुमार यादव है। वह बच्चों के साथ खेल रहा था तभी सांप ने डंस लिया। इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.