सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा की तैयारी और जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील स्थानों की पहचान करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा। साथ ही हत्या, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी शामिल हुए। एसपी ने निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूजा समितियों के स...