Siwan News संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर न्यायिक पदाधिकारियों ने ली शपथ
सीवान, नवम्बर 27 -- Siwan News सीवान। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह समेत व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायाधीशगण, कोर्ट मैनेजर, नाजिर, न्यायालय के कर्मचारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने संवैधानिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: संविधान की प्रस्तावना का पठन कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.