सीवान, जून 27 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरेया गांव में गुरुवार की देर शाम घरेलू विवाद के बाद एक युवक की संदेहास्प्द परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव लटके अवस्था में घर में पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सरेया निवासी लक्ष्मण यादव के सबसे छोटे पुत्र 35 वर्षीय इंद्रजीत यादव उर्फ भुंवर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Siwan News संदेहास्पद परिस्थितियों में हो गई युवक की मौतपरिवार से अलग रहता था युवक ग्रामीणों के अनुसार, इंद्रजीत यादव ने करीब 10-12 वर्ष पूर्व परिवार की इच्छा के विरुद्ध गांव की ही दूसरे जाति की यु...