Siwan News संतों की विदाई के साथ दो दिवसीय संत समागम का समापन
सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के बखरी स्थित आनंद बाग में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय संत समागम का शनिवार को संतों की विदाई के साथ समापन हो गया।
संतों की विदाई दो दिनों तक चले इस आस्था के संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संतवाणी, प्रवचन और भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु संत समागम में शामिल होने पहुंचे। मेले का शुभारंभ मठाधीश जंगली बाबा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ था। आनंद बाग स्थित संतों की समाधि को काफी पुराना और आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि समाधि स्थल पर सच्चे मन से माथा टेकने और प्रार्थना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.