सीवान, अक्टूबर 5 -- Siwan News सीवान/दरौली/सिसवन/, हिन्दुस्तान टीम। संतान की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया शनिवार को जिले में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिसवन के शिवाला घाट पर करीब 20 हजार से अधिक व्रती महिलाओं ने सरयू में स्नान कर पूजा-अर्चना की, जबकि दरौली के पंचमंदिरा घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया। महिलाओं ने स्नान के बाद भगवान जीमूतवाहन की पूजा कर संतान की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की। घाटों पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और लोक परंपराओं का सिलसिला चलता रहा। यह भी पढ़ें- Siwan News जिउतिया पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनायासिसवन में शिवाला घाट पर उमड़ी महिलाओं ...