Siwan News संगठन की मजबूती को लेकर जन सुराज की बैठक
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के मोरवन गांव में गुरुवार को जन सुराज की ओर से संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू उपाध्याय ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबन तिवारी शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन के विस्तार में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन में नवनियुक्त विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति पत्र मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.