सीवान, अगस्त 26 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के दुधरा मठिया स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में चल रहा नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। महायज्ञ के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, महायज्ञ के दौरान आयोजित रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नौ दिनों तक चले धार्मिक आयोजन से पूरा दुधरा मठिया एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। आयोजन ...