Siwan News श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के बाला बाबा मठ परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मठाधीश महामंडलेश्वर बद्रीनाथ नारायण दास जी महाराज की अध्यक्षता में धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक शशांक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में भजन गायक बिपेन्द्र कुमार मिश्रा व अभिजीत कुमार दुबे ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरी रात दर्शक उनके भजनों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में तबला वादक ईश्वर कुमार ने तबले की थाप से दर्शकों को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आधी रात को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव इसके बाद पूरा मठ परिसर जय श्री कृष्ण के गगनभे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.