सीवान, जुलाई 17 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के राजेंद्र चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिंहा के मूर्ति के समक्ष अयोध्या के श्री राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पूर्वी जिलाध्यक्ष जवाहर राम ने कहा कि आस्था व सनातन के नाम पर देश में लूट मची हुई है। पेपर लीक से जहां छात्रों का भविष्य अंधकार में है। वही अयोध्या में श्री राम मंदिर जैसा आस्था के केंद्र से चंदा की चोरी शर्मनाक घटना है। सनातन के नाम पर आस्था से खिलवाड़ के जुर्म में केंद्र सरकार को गद्दी छोड़ देनी चाहिए। यह भी पढ़ें- भाजपा व आरएसएस को प्रभु राम से कुछ भी लेना देना नहीं : कांग्रेस मौके पर प्रदेश महासचिव विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुप यादव, रमेश उपाध्याय, पूर्व प्रमुख इम्तिय...