Siwan News श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मोरा खाप में निकली कलश यात्रा
सीवान, अक्टूबर 24 -- मोरा खाप में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोरा खाप गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर कलश लेकर चल रहीं महिलाओं और भगवान के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बैंड-बाजे और घोड़े के साथ निकली इस यात्रा को देखने के लिए रास्ते में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। कलश यात्रा डॉ. प्रमोद सिंह और माया सिंह की देखरेख में निकाली गई। श्रद्धालु लौवा रामपुर स्थित पोखरे पर पहुंचे, जहां से पवित्र जल भरकर कलश में लिया गया। इसके बाद श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़े। यात्रा के दौरान भगवान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन को लेकर गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.