सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा के चेयरमैन बेबी गुप्ता के ससुर एवं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता के 65 वर्षीय पिता स्वर्गीय दीनानाथ गुप्ता की स्मृति में बुधवार की देर शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व व समाज के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में राजद नेत्री हिना शहाब ने स्वर्गीय दीनानाथ गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, उप चेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम उर्फ सोनू, वार्ड पार्षद नदीम अहमद, अभिमन्यु गुप्ता, प्रतिनिधि राजा खान, प्र...