सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पृथ्वी को हरा-भरा रखने व पर्यावरण को बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण किए जाते हैं। इसके लिए सरकारी स्तर से लेकर आम आदमी तक अपने खेत व खाली पड़ी जमीन में पौधे लगाता है। इसी क्रम में जिले में पिछले दस वर्षों 2016-2026 के दौरान जल-जीवन-हरियाली, मनरेगा, मुख्यमंत्री कृषि वानिकी व जिला वन विभाग के अभियानों के तहत लाखों पौधे रोपे गए हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज जिले में भी हरित आवरण का बढ़ा है दायरापौधों की देखभाल में कमी मगर बात जब विभिन्न स्तर पर मनरेगा, जीविका, वन विभाग के स्तर से सरकारी मानकों के अनुसार किए गए पौधरोपण की जमीनी हकीकत तलाशी गई तो कहीं न कहीं पृथ्वी को हरा-भरा रखने का उद्देश्य कई कारणों से धरातल पर उतरता नहीं दिख रहा। पौधरोपण के उपरांत...