सीवान, अगस्त 12 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव में घर पर शिव चर्चा कराने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। मामले में बाल बंगरा निवासी नंदकिशोर शर्मा ने दरौंदा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मारपीट का कारण आवेदन में नंदकिशोर शर्मा ने बताया है कि 10 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे उनके पट्टीदार रामराज शर्मा, देवानंद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामावती देवी समेत दो अन्य महिलाएं एकजुट होकर उनके पुत्र अनु शर्मा, बहू भारती देवी और आरती देवी के साथ मारपीट करने लगीं। शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट की घटना में कई लोगों के जख्मी होने की बात कही गई है।

पुलिस जांच नंदकिशोर शर्...