सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर समेत संपूर्ण जिला भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखा। शिवालयों में जलाभिषेके के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रिमझिम फुहार के बीच शिवालयों में शिव भक्त अपने आराध्य शिव-शंभु को जलाभिषेक करने के लिए पूरे दिन पहुंचते रहे। सभी ने बम-बम भोले की जय-जयकार के साथ महादेव को जल अर्पित कर परिवार में सुख-शांति की कामना की, साथ ही घर-परिवार व खुशहाल जीवन की मन्नतें भी मांगी। शिवमय हुए संपूर्ण सीवान में पूरे दिन शिव के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी : भोले शंकर के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाबशिवालयों में जलाभिषेक दिन में जलाभिषेक व संध्या आरती के उपरांत विधि-विधान से शिवालयों में महादेव का श्रृंगार पुजारियों ने किया। शयन आरती तक श्र...