सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड के भंटा पोखर स्थित शहीद जगदेव बालिका उच्च विद्यालय परिसर में बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में महासंघ की मजबूती व शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की शैक्षणिक प्रणाली व समस्याओं पर चर्चा की गई।

नई जिला कार्यकारिणी का गठन इसके साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसके तहत बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का जिलाध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद को बनाया गया। अरविंद कुमार सिंह व मीना कुशवाहा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। अरविंद कुमार कुशवाहा को सचिव, पूनम मिश्रा को उप सचिव, दिनेश सिंह को कोषाध्यक्ष जबकि सत्य नारायण ठाकुर को प...