सीवान, अगस्त 13 -- Siwan News सीवान,नगर प्रतिनिधि। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यू) एवं एनडीए के प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया।

शिक्षकों की समस्याओं पर संवाद इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की सेवा-संबंधी समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। संवाद के दौरान शिक्षकों ने स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगति, इंक्रीमेंट, वेतन संरक्षण, लंबित वेतन भुगतान, वित्तरहित शिक्षकों को वेतनमान, मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को उनके समक्ष रखा। शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षक हितों की सुरक्षा से जुड़े सुझाव भी साझा किए।

शिक्षको...