सीवान, अक्टूबर 14 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को पुजा पंडालों व देवी मंदिरों में देवी के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। बंगरा गांव के काली मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा में वाराणसी से पधारे आचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि शक्ति, साहस व शांति का संदेश देने वाली मां चंद्रघंटा की नवरात्रि के तीसरे दिन विशेष आराधना की जाती है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में तीसरे स्थान पर पूजी जाने वाली देवी चंद्रघंटा को शौर्य, पराक्रम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: त्रिमूर्ति मंदिर पावर हाउस का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनकी उपासना भक्त...