Siwan News शादी की नीयत से युवती का अपहरण, 4 पर प्राथमिकी दर्ज
सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती की मां ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पड़ोस के रहने वाले युवक और उसके परिजनों के द्वारा 20 जुलाई को उनकी पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। युवती घर से जाते समय घर बनाने के लिए रखा हुआ 40 हजार रुपया नगद व 5 थान गहना भी ले गई है। जब युवती की मां इस संबंध में युवक के परिजनों से पूछताछ करने गई तो सभी गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। परिजनों ने कहा कि उनका पुत्र युवती से शादी करेगा और तुम कुछ नहीं कर सकती। खोजबीन के बाद युवती की मां ने आखिरकार हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर युवती को बरामद करने की गुहार लगाई है। हुसैनगंज थाने में युवती की मां द्वारा दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.