सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने सोमवार को दरौली गुठनी चौराहा से बरामद किया। इसके बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया। कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों ने थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि बरामद लड़की का मेडिकल व कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...