Siwan News शांति समिति की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण आयोजन पर दिया गया जोर
सीवान, अगस्त 3 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। चेहलुम पर्व व श्रावण के प्रथम सोमवारी के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए प्रथम श्रावण सोमवारी व चेहलुम मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया, ताकि प्रथम सोमवार पूजा व चेहलुम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Kishanganj News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.