Siwan News शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि, गूंजे अमर रहे के नारे
सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News सीवान, कासं। शहर स्थित शहीद सराय स्मारक पर गुरुवार को शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय युवा जन जागरण सेवा संस्थान के संयोजक देवेंद्र गुप्ता के संयोजन में पिछले दो दशक से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में शहीद परिवारों के सदस्यों सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। सुबह नौ बजे शहीद स्मारक पर लोगों ने पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को शत-शत नमन किया।
शहीदों के बलिदान को याद किया रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में पूरे जिले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने शहीद सराय में लगातार भव्य आयोजन कराने के लिए कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.