सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में रविवार को बैंड-बाजे के साथ महावीरी अखाड़ा झंडा जुलूस निकाला गया। एक-एक कर 15 अखाड़ों के निकलने से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। जुलूस के दौरान शहर की सड़कें जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंजती रहीं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अखाड़ा देखने पहुंचे। युवाओं ने लाठी-डंडे से पारंपरिक करतब दिखाए, जबकि विभिन्न अखाड़ों में बजरंग बली की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कहीं कहार तो कहीं वाहन पर रखकर हनुमान जी की प्रतिमा को जुलूस में शामिल किया गया। पारंपरिक परिधानों में लोक कलाकारों ने धार्मिक, सामाजिक और देशभक्ति से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत कीं। महिलाओं, युवतियों, पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साह के साथ जुलूस का आनंद लिया।

अखाड़ा नंबर ए...