Siwan News शहर में बढ़ी भीड़, जाम से लोग परेशान
सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News सीवान। के मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भारी भीड़ के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। स्टेशन रोड, दरबार सिनेमा रोड और अस्पताल मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क किनारे अवैध पार्किंग और ठेला लगने से समस्या और गंभीर हो गई। कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण परेशानी बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है ताकि बाजार क्षेत्र में लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.