Siwan News शहर में दो फ्लैटों को बनाया निशाना, छह लाख की संपत्ति चोरी
सीवान, अक्टूबर 17 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी स्थित एक मकान के दो फ्लैटों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों फ्लैटों से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
मकान के दो फ्लैटों में चोरी मौके पर मौजूद निजामुद्दीन ने बताया कि एमएम कॉलोनी स्थित एक मकान में करीब 10 से 12 फ्लैट हैं, इनमें लोग किराये पर रहते हैं। इसी मकान के दो फ्लैटों को चोरों ने निशाना बनाया है। एक फ्लैट से नकदी और कुछ आभूषण, जबकि दूसरे फ्लैट से सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी की गयी है। शुक्रवार की सुबह एक किरायेदार के रिश्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.