Siwan News शहर में गंदगी से पट गया कोना-कोना, बदबू से लोग बेहाल
सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल अब लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रही है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि शहर में कौन कहे, घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कारण कि पिछले पांच दिनों से मोहल्ला हो या शहर का कोना-कोना, हर तरफ गंदगी का अंबार लग चुका है। नगर परिषद के 45 वार्ड समेत पूरे शहर में 30 जुलाई से सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। इसकी वजह से मोहल्ले में झाड़ू नहीं लगने व लोगों के घरों का कचरा मोहल्ले में ही जमा होने से बदबू व दुर्गंध से रहना मुश्किल हो चला है। यही हाल शहर में जगह-जगह है। नगर परिषद द्वारा बड़ी मस्जिद के पीछे गुरुद्वारा के सामने के कचरा प्वाईंट को बंद किए जाने के बाद स्थानीय लोग व दुकानदार अब बड़ी मस्जिद मुहानी पर कचरा गिराने लगे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.