Siwan News शहर के नदी-पोखरा पर बैरिकेटिंग के साथ रंगरोगन, लाइट व सजावट पूरा: डीएम
सीवान, नवम्बर 14 -- छठ की तैयारियों का जायजा Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महापर्व छठ के अवसर पर यात्रियों व श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिला प्रशासन उनकी सुविधा, सुरक्षा व सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है।इसी के तहत डीएम विजय प्रकाश मीणा, एसपी भारत सोनी ने जिला प्रशासन, बिजली कंपनी व नगर परिषद के अधिकारियों के साथ गुरुवार की रात शहर का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएम ने नगर परिषद की ईओ नीलम श्वेता को बस स्टैंड परिसर में बेहतर रंग-रोगन, साफ-सफाई व आकर्षक सजावट कराने का निर्देश दिया। उन्होंने दाहा नदी पुल, पंचमंदिरा पोखर व गांधी मैदान पोखरा का निरीक्षण कर ईओ को बैरिकेटिंग के साथ साथ बेहतर रंग रोगन, लाइट व सजाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.