सीवान, अक्टूबर 11 -- Siwan News सीवान, कार्यालय संवाददाता। शहर के श्रीराम मंदिर के समीप पुलवा घाट पर शुक्रवार की शाम दाहा नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। आध्यात्मिक वातावरण के बीच लोगों को दाहा नदी के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। जिला प्रशासन, सीवान और नमामि गंगे के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी के प्रति श्रद्धाभाव जगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

नदी पूजन और भव्य आरतीडीएम ने किया पूजन, काशी के पुजारियों ने उतारी आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह सहित अन्य अतिथियों क...