सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के पी देवी मोड़ के समीप सोमवार को एक कॉप्लेक्स में आग लगने से पांच दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। कॉम्प्लेक्स में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में स्मार्ट रेफ्रिजरेटर और परवेज ऑटो दुकान में रखा एसी रिपेयरिंग का सामान, वॉशिंग मशीन व बाइक के पार्ट्स जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय निवासी रमजान अंसारी और मो. औरंगजेब इन दुकानों के मालिक बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं, अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। बताया जाता है कि शाम करीब सात बजे कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगने की जानकारी मिली। इसके बाद धीरे-धीरे घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने...