सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बिजली कंपनी की एक सराहनीय पहल से बड़हरिया शहर के उपभोक्ताओं को लचर बिजली व्यवस्था से बड़ी राहत मिली है। जिसमें बिजली विभाग ने तरवारा रोड, सीवान रोड, गोपालगंज रोड, कचहरी रोड, जामो रोड, ब्लॉक चौक, जामो चौक पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया। जिससे ओवरलोडिंग के समस्या से अब बाजार के लोगों को निजात मिल जाएगी।

बिजली आपूर्ति में सुधार बड़हरिया टाउन फीडर अंतर्गत टाउन क्षेत्र में काफी समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बगल में कंपनी द्वारा नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। पुराने ट्रांसफार्मर के खराब होने की वजह से आए दिन बिजली की आंख-मिचौनी बनी रहती थी, जिससे व्यापा...