सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भागर गांव में छापेमारी कर करीब 190 लीटर देसी एवं अंग्रेजी शराब के साथ दो बाइक जब्त की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में शराब दोपहिया वाहनों के माध्यम से लाई जा रही है।

तस्करों का फरार होना सूचना के आधार पर पुलिस ने भागर गांव के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब लदी दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों बाइकों से करीब 180 लीटर महुआ शराब, 72 ...