Siwan News शराब के साथ फल व्यवसायी गिरफ्तार
सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News बड़हरिया। थाना क्षेत्र के बड़हरिया मीरगंज मुख्यमार्ग के ज्ञानी मोड़ बाजार में फल की दुकान की आड़ में शराब का कारोबार करने के मामले में पुलिस ने एक फल व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यवसायी की पहचान कैलगढ़ टोला बाजार निवासी स्वर्गीय देवनारायण प्रसाद के पुत्र भूपेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बड़हरिया थाना के एसआइ गौतम कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्ञानी मोड़ बाजार स्थित फल की दुकान की आड़ में शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दुकान में रखे फ्रिज से किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर के चार केन तथा ऑफिसर्स चॉइस 180 एमएल की व्हिस्की की छह बोतलें बरामद की गईं।पुलिस के अनुसार, आरोपित फल की दुकान चलाने की आड़ में शराब की खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.