Siwan News शराब के साथ तीन धंधेबाज को किया गिरफ्तार
सीवान, अगस्त 18 -- Siwan News आंदर। असांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 24.200 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों धंधेबाज की पहचान मानपुर पतेजी गांव निवासी विनोद राम, असांव गांव निवासी कृष्णा तुरहा एवं छबीला गोंड के रूप में हुई हैं। गिरफ्तार तीनों धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में सोमवार को सिवान जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में शराब की बिक्री और तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन धंधेबाजों को शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.