सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News िभगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर शराब के नशे में उपद्रव मचा रहे दो पियक्कड़ों को पकड़ लिया। पकड़े गए शराबी उसी गांव के संजीव कुमार और संजीत कुमार बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों को सोमवार को कोर्ट भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...