सीवान, अगस्त 23 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें भूमि विवाद एवं जमीन से संबंधित कुल पांच मामले फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। सीओ ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कागजातों की जांच की। वहीं आवश्यक दस्तावेजों एवं दोनों पक्षों की बातों को देखने-सुनने के बाद सभी पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। जनता दरबार में पुष्पा तिवारी बनाम राजू तिवारी, ग्राम परसा हरनाटांड़, पंचायत हरपुर कोटवा, फिरोज अंसारी बनाम मुनीर अंसारी, बसंत नगर, नजीर अहमद बनाम हैदर, खुर्शीद व अशरफ, पियाउर, आशीष मिश्रा बनाम दिलीप पाल व जलालुद्दीन तथा लालबाबू प्रसाद, लहेजी से संबंधित मामले शामिल थे। यह भी पढ़ें- Samastip...