Siwan News वॉलीबॉल टूर्नामेंट में एमएस हाईस्कूल हुसैनगंज की जीत, सेमीफाइनल में पहुंची टीम
सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। नरेंद्रपुर में आयोजित प्रथम वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में एमएस हाईस्कूल हुसैनगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मधेशिलापुर बादल की टीम को हरा दिया। इस जीत के साथ ही हुसैनगंज की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में काफी उत्साह है। मुकाबले के दौरान एमएस हाईस्कूल हुसैनगंज की ओर से नजफ इमाम, सचिन और प्रिंस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में गेम सेक्रेटरी सैयद जाफर इमाम, हसनैन अली, डीपीएस पटना के खेल प्रशिक्षक स्मिथ केशव सर, रेफरी गोविंदा सिंह, स्कॉलर आयुष यादव, कार्यक्रम प्रबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.