Siwan News वेल्डिंग मशीन के कटे तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
सीवान, अगस्त 23 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी प्रखंड के लधी बाजार में टिन शेड निर्माण के दौरान करंट लगने से एक मजदूर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार महतो (28 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार लद्धि बाजार में एक दुकान के लिए टिन शेड निर्माण का काम कर रहे थे। इसी दौरान वेल्डिंग मशीन के कटे हुए तार से करंट का रिसाव होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहुल को आनन-फानन में इलाज के लिए सिवान ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार और समुदाय पर प्रभाव घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सिवान पहुंचे, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.